पाकिस्तान को कच्चे तेल पर 30-40 प्रतिशत की छूट देने से इनकार

द ब्लाट न्यूज़ रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल पर 30-40 प्रतिशत की छूट देने से इनकार कर दिया है। रूस ने साफ शब्दों में कहा दिया है कि इतनी छूट नहीं मिल पाएगी जिसके बाद पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

भारत की तरह कच्चे तेल में छूट की उम्मीद को लेकर रूस गए पाकिस्तान प्रतिनिधिमंडल को बड़ा झटका लगा है।  रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल पर 30-40 प्रतिशत की छूट देने से इनकार कर दिया है। रूस ने साफ शब्दों में कहा दिया है कि इतनी छूट नहीं मिल पाएगी जिसके बाद पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

 

पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल 29 नवंबर को रूस गया था। इस प्रतिनिधिमंडल ने 30 नवंबर को रूस के अधिकारियों के साथ बातचीत की और सस्ता तेल देने का अनुरोध किया। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि उन्हें भी भारत की तरह दाम में 30-40 फीसदी की छूट के साथ तेल दिया जाना चाहिए। रूसी अधिकारियों ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यान से सुनी लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
सूत्रों के अनुसार रूस पहले अपने बड़े ग्राहक देशों को कच्चे तेल की पेशकश कर सकता है जो कि विश्वसनीय और मजबूत अर्थव्यवस्था हैं। रूसी अधिकारियों ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से कहा कि अभी सभी वॉल्यूम बड़े खरीदारों के साथ प्रतिबद्ध हैं। आगे हम विचार करेंगे फिलहाल तो संभव नहीं है। रूसी पक्ष ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि पहले आप कराची से लाहौर, पंजाब तक पाकिस्तान स्ट्रीम गैस पाइपलाइन की प्रमुख परियोजना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करें ।
इससे पहले 13 नवंबर को पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा था कि अमेरिका पाकिस्तान को रूसी तेल खरीदने से नहीं रोक सकता है और ऐसा जल्द ही संभव होगा।   अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसमें रूस से तेल खरीद के मामले पर चर्चा हुई थी। पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि मंत्रालय समान शर्तों पर रूस से तेल खरीदने की कोशिश करेगा।

Check Also

नोटबंदी से हुआ ये फायदा…

नई दिल्ली : भारत सरकार ने साल 2016 के नवंबर महीने में 500 और 1000 …