द ब्लाट न्यूज़ उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में सोमवार शाम झपटमारों ने विरोध करने पर एक महिला को उसके पांच वर्षीय बेटे के सामने चाकू से गोद दिया। 35 वर्षीय अवंतिका पर बदमाशों ने चार वार किए और उसकी चेन लेकर फरार हो गए। परिजनों ने अवंतिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, भजनपुरा थाना पुलिस ने महिला के बयान पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल अवंतिका गंगोत्री विहार, वेस्ट घोंडा में रहती हैं। उनकी ससुराल फरीदाबाद में है। सोमवार शाम 5:30 बजे वह बेटे आर्यन के साथ मायके लौट रही थी। इसी बीच पीछे से एक लड़का आया। उसने अवंतिका के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीनने की कोशिश की। महिला ने चेन पकड़ी तो आरोपी ने महिला को चेन छोड़ने के लिए कहा। अवंतिका नहीं डरी तो आरोपी ने दाहिने गाल और बाएं कंधे पर चाकू से हतला कर दिया और चेन लेकर फरार हो गया। घायल अवस्था में अवंतिका आरोपियों के पीछे दौड़ीं। लेकिन आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। महिला का भाई उन्हें डॉक्टर के पास ले गया।
वारदात के दौरान अवंतिका का बेटा आर्यन आरोपी से मां को बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहा था। रोते बिलखते बच्चे की अपनी मां को नहीं छोड़ा और सड़क पर उसके पीछे भागने लगा। लेकिन वहां से गुजर रहे किसी ने शख्स ने मां-बेटे की मदद नहीं की।
The Blat Hindi News & Information Website