राष्ट्रपति ने वडोदरा में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

द ब्लाट न्यूज़ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘वडोदरा में हुए सड़क हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु के समाचार से बहुत व्यथित हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

गौरतलब है कि वडोदरा शहर में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कंटेनर ट्रक ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की है।

Check Also

अनुशासित व समर्पित भाव से सामाजिक कार्यो के प्रति हों संकल्प बद्ध-प्रो0 अमित

प्रतापगढ़ :  सिटी स्थित पीबीपीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के चार इकाइयों का सात …