हाइवे पर डंपर ने ऑटो को रौंदा, चालक समेत पांच लोग घायल

उत्तर प्रदेश में आए दिन हो रहे सड़क हादसे में नही थम रहा घायलों और मौत का सिलसिला कानपुर शहर में गुरुवार की सुबह एक और हादसा जहा हाइवे पर डंपर ने ऑटो को रौंदा।


Author:- Rishabh Tiwari 

कानपुर। कानपुर में गुरुवार सुबह एक ओर दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र का है, जहां मझरिया चौराहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।


  वहीं नौबस्ता निवासी घायल मन्नू ऑटो चालाक ने बताया कि वह तौधकपुर निवासी राहुल की आटो को चलाता है। गुरुवार सुबह मन्नू, अपने साथी नंदी, महाजन और दो अन्य सवारी को लेकर गल्लामंडी से नौबस्ता बाईपास जा रहे थे। नौबस्ता-हमीरपुर हाइवे पर बैंक आफ इंडिया के सामने मन्नू दोनों साथी को उतारने के लिए आटो को हाईवे के कट से दूसरी लेन पर मोड़ रहे थे। इस बीच पीछे से आया तेज रफ्तार डंपर टक्कर मारते हुए ऑटो पर चढ़ गया।

सूचना पाकर नौबस्ता थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर घटना स्थल पर पहुंची। जहा पुलिस ने गैस कटर, ग्राइंडर व जेसीबी की मदद से पांचों घायलों को निकल कर एलएलआर अस्पताल भिजवाया गया। वही घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

घटना स्थल पर पहुंचे डीसीपी

डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी हुई कि आटो कट से मुड़ रहा था। तभी डंपर आटो पर चढ़ गई। पुलिस टीम ने आटो में फंसे सभी घायलों को निकाल एंबुलेंस से एलएलआर अस्पताल भिजवाया गया है।

Check Also

रायबरेली व अमेठी में सोनिया,प्रियंका और राहुल गांधी आज प्रचार कर मांगेंगे वोट

 रायबरेली/अमेठी। गांधी परिवार के तीनों सदस्य सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आज …