चरित्र पर शक के चलते पत्नी और मां का साथ देने पर बेटी को फावड़े से काटा, गिरफ्तार

 

 

द ब्लाट न्यूज़ नंदग्राम थानाक्षेत्र के गांव सिहानी स्थित सद्दीकनगर में शुक्रवार तडक़े एक युवक ने पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की फावड़े से सिर, चेहरे व गर्दन पर वार कर निर्मम हत्या कर दी और घर का ताला बंद कर फरार हो गया। तडक़े करीब 4 बजे दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी युवक ने अपने एक जानकार को कॉल की। उसने कहा कि वह पत्नी व बेटी की हत्या कर आया है। दोनों की लाशें घर में पड़ी हैं।

 

 

सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की जानकारी होते ही आरोपी के जानकार ने तुरंत सिहानी चुंगी पुलिस चौकी के इंचार्ज को घटना और हत्यारोपी के बारे में सूचना दी। जिसके आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच.पड़ताल की और हत्यारोपी युवक को पुराना बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अनैतिक कार्यों में लिप्त थी। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। उसके बाहर आने.जाने का वह विरोध करता था। जिसकी वजह से दोनों के बीच रोजाना झगड़ा होता था। झगड़े में बेटी अपनी मां का ही साथ देती थी। इसी कारण से उसने पत्नी के साथ साथ बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया।

 

सिहानी गांव के सद्दीकनगर में संजय पाल तीन मंजिला मकान में पत्नी रेखा पाल (36), बेटे कुनाल पाल (17) और 15 वर्षीय बेटी ताशु पाल के साथ रहता है। वह ई.रिक्शा चलाता है। तीन मंजिला मकान में संजय पाल और उसका बेटा कुनाल ग्राउंड फ्लोर पर साथ रहते हैं। जबकि उसकी पत्नी और बेटी संजय से अलग फस्र्ट फ्लोर पर रहती थीं। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को सद्दीकनगर में डबल मर्डर होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस संजय पाल के घर पहुंची तो उसे मकान का बाहर से ताला बंद मिला। जिसके बाद पड़ोसी के घर की छत से होकर पुलिस संजय के घर में दाखिल हुई तो छत पर ताशू और फस्र्ट फ्लोर पर कमरे में रेखापाल का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। मौके पर पुलिस को आलाकत्ल फावड़ा भी मिला। जांच.पड़ताल के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्यारोपी संजय पाल को पुराना बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि जांच में पता चला है कि संजय का बेटा कुनाल घटना के बाद से फरार है। चर्चा है कि कुनाल पड़ोस में रहने वाले अपने बीमार दादा खेमचंद को लेकर अस्पताल गया हुआ था। हालांकि आरोपी संजय ने घटना में बेटे के शामिल होने की बात से इन्कार किया है, बावजूद इसके पुलिस उसे तलाशने में जुटी हुई है। एसपी सिटी का कहना है कि कुनाल के पकड़े जाने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने रेखापाल के भाई नितिन पाल की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज हत्यारोपी संजय पाल को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Check Also

Kanpur: सब्जी विक्रेता आत्महत्या मामले पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, गिरफ्तारी के दिए निर्देश

•चकरपुर मंडी चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव व सिपाही अजय यादव मृतक सुनील से वसूली …