निगम ने गांधी नगर से अतिक्रमण हटाया

द ब्लाट न्यूज़ नगर निगम शाहदरा दक्षिण जोन ने गांधी नगर के सुभाष रोड से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया।

 

 

निगम अतिक्रमण हटाओ दस्ते के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल और निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि दुकानदारों ने दुकानों के आगे की सरकारी स्थान को पक्के थड़े और स्लैब डाल कर उसे घेर रखा था। इस दौरान बुलडोजर को रुकवाने के लिए सुभाष रोड और आस-पास के दुकानदारों की भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन पुलिस बल के चलते लोग सरकारी कार्य में बाधा नहीं डाल सके।

 

 

 

Check Also

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने विधानसभा में पेश किया फीस नियंत्रण विधेयक, AAP ने लगाया ये आरोप

निजी स्कूलों में फीस को विनियमित करने वाले अपने विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए, दिल्ली …