छेड़छाड़ का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

द ब्लाट न्यूज़ उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी रिश्ते में महिला का चाचा लगता है। महिला का आरोप है कि लंबे समय से वह उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने छेड़छाड़ व धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

 

23 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहती है। परिवार में पति व अन्य सदस्य हैं। साल 2018 में उसकी शादी हुई थी। पीड़िता के अनुसार, उसके रिश्ते में लगने वाला 45 वर्षीय चाचा उसके पड़ोस में रहता है। आरोप है कि वह उसके घर में आकर चोरी छिपे उसे नहाते हुए देखता है। जब उसने विरोध किया तो उसने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने अपने पति को मामले की जानकारी दी। उसके पति ने विरोध किया तो उसने दोनों की हत्या की धमकी दी।

 

Check Also

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने विधानसभा में पेश किया फीस नियंत्रण विधेयक, AAP ने लगाया ये आरोप

निजी स्कूलों में फीस को विनियमित करने वाले अपने विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए, दिल्ली …