राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक का निधन

 

द ब्लाट न्यूज़ ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जानकी बल्लभ पटनायक की धर्मपत्नी, साहित्यकार व कांग्रेस नेता जयंती पटनायक का आज निधन हो गया है। वे 90 साल की थीं। वे राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया है।

 

 

जयंती पटनायक का गंजाम जिले के एक स्वाधीनता सेनानी परिवार में जन्म हुआ था। वे पूर्व सांसद और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व सभापति भी थीं। जयंती पटनायक आजकल फोरेस्ट पार्क निवास में रह रही थीं। वे 3 फरवरी 1992 से 30 जनवरी 1995 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष भी रहीं।

 

उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जेबी पटनायक की पत्नी जयंती पटनायक के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह एक पूर्व सांसद और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं, जिन्होंने अपनी सेवा और समर्पण के माध्यम से खुद को राज्य के लोगों के लिए प्यार किया। उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जयंती के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तथा राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल ने गहरा शोक प्रकट किया है।

 

 

 

Check Also

अनुशासित व समर्पित भाव से सामाजिक कार्यो के प्रति हों संकल्प बद्ध-प्रो0 अमित

प्रतापगढ़ :  सिटी स्थित पीबीपीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के चार इकाइयों का सात …