नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 16 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) से 106 मरीजों की जान गयी जिनमें से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हुई। इस दौरान महाराष्ट्र में जहां इस महामारी से 62 लोगों की मृत्यु हुई है, वहीं केरल में 15 और पंजाब में सात लोगों ने दम तोड़ा है। बाकी 13 राज्यों तथा केंद्रीय शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 22 मौतें हुई हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 15,510 नये मामले आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 10 लाख 96 हजार से अधिक हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 11,288 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ सात लाख 86 हजार 457 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4,116 बढ़कर 1.68 लाख से अधिक हो गये हैं। इसी अवधि में 106 मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या एक लाख 57 हजार 157 हो गयी है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत
अंडमान-निकोबार–6———4952—–62
आंध्र प्रदेश—— 718——- 882029—7169
अरुणाचल प्रदेश–3——— 16780—- 56
असम———-1615——–214830—1092
बिहार———- 399——–260594—1541
चंडीगढ़ ——–381——– 21037—–352
छत्तीसगढ़ ——-2774——-305951—3835
दादरा- नगर हवेली
दमन-दीव——- 4———– 3400—– 2
दिल्ली——— 1335——– 627044—-10910
गोवा———- 606———-53585—–795
गुजरात——–2363———263116—- 4410
हरियाणा ——-1275———266461——3048
हिमाचल प्रदेश—318——— 57332——–995
जम्मू-कश्मीर —-823——–123661——-1957
झारखंड——– 494——–118365——-1090
कर्नाटक ——-5823——–933097—– 12331
केरल ——–49709——–1005497——4197
लद्दाख——– 53————9635———130
लक्षद्वीप——-120————261———-1
मध्य प्रदेश—-2785———-255117——3864
महाराष्ट्र—— 78212———2024704—–52154
मणिपुर——–33———— 28867——- 373
मेघालय——-17————-13797——–148
मिजोरम——-20———— 4393——— 10
नागालैंड——7————-12102———-91
ओडिशा——-704———-334571——-1916
पुड्डुचेरी ——185———– 38872——– 668
पंजाब ——-4432———171712——-5832
राजस्थान—–1308———–316241——-2787
सिक्किम ——46———— 5964———-135
तमिलनाडु—- 4022———-835024——-12496
तेलंगाना—— 1902——— 295387——–1634
त्रिपुरा ———39———–32985——— 391
उत्तराखंड ——489———94850———1692
उत्तर प्रदेश—–2103———592699——-8725
पश्चिम बंगाल—3307——– 561543——-10268
कुल———-168627—— 10786457—–157157
Check Also
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, अटकलों पर लगा विराम
भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता पवन सिंह ने शनिवार को घोषणा की कि वह बिहार …
The Blat Hindi News & Information Website