गुटेरेस ने आतंकवाद पीड़ितों की मदद के लिए प्रयास करने का किया आह्वान

 

द ब्लाट न्यूज़ । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने आतंकवाद के पीड़ितों की मदद के लिए प्रयास करने का आह्वान किया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवाद के पीड़ितों की संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कांग्रेस को लिखे एक संदेश में, उन्होंने तीन मोर्चो पर प्रगति का आह्वान किया, जिसमें पीड़ितों की पहचान और उनके साथ एकजुटता, जवाबदेही और पीड़ितों की न्याय तक पहुंच और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए एक पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण शामिल हैं।

गुटेरेस ने उप महासचिव अमीना मोहम्मद द्वारा दिए गए संदेश में कहा, पीड़ितों की अनूठी जरूरतों को कानूनी दर्जा देकर स्वीकार किया जाना चाहिए। उनकी जरूरतों को व्यापक, लिंग-संवेदनशील सेवाओं के माध्यम से समर्थन दिया जाना चाहिए।

गुटेरेस पिछले हफ्ते भीषण बाढ़ के बाद एकजुटता यात्रा के लिए पाकिस्तान में हैं।

संदेश में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि इसमें महिलाओं और पीड़ित लड़कियों की विशिष्ट जरूरतों को मान्यता देना शामिल है, जिन्हें अंतर्निहित लैंगिक रूढ़ियों के कारण न्याय तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, मैं सभी पक्षों से आतंकवादी हमलों की जांच के दौरान पीड़ितों की पारदर्शिता और सूचना साझा करने के आह्वान का जवाब देने का आग्रह करता हूं।

उन्होंने कहा, मैं पीड़ितों और उनके समुदायों को जब तक आवश्यक हो मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक सहायता सेवाओं के प्रावधान पर विशेष ध्यान देने का आह्वान करता हूं।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद को अक्सर यौन और लिंग आधारित हिंसा द्वारा चिह्न्ति किया जाता है जो लैंगिक असमानता को गहरा करता है।

 

 

Check Also

भारतीय क्षेत्र के अंदर सड़कें क्यों बना रहा China?

शक्सगाम घाटी: भारत ने गुरुवार को कहा कि उसने शक्सगाम घाटी में निर्माण कार्य को …