अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी, दो की मौत, पांच घायल

द ब्लाट न्यूज़ । अमेरिका के पूर्वी राज्य वर्जीनिया के नोरफोक में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि रविवार को आधी रात के आसपास गोलीबारी की सूचना के बाद अधिकारी जब मौके पर पहुंचे, तो पाया कि चार महिलाओं और तीन पुरुषों को गोली लगने से घायल हुए हैं। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की मौत हो गयी। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और इस संबंध में लोगों से जानकारी मांगी है।

 

 

Check Also

भारतीय क्षेत्र के अंदर सड़कें क्यों बना रहा China?

शक्सगाम घाटी: भारत ने गुरुवार को कहा कि उसने शक्सगाम घाटी में निर्माण कार्य को …