कहा पर क्या क्या हुआ पढ़ें कुछ संक्षिप्त में ख़ास खबरे

कानपुर। पनकी रतनपुर कालोनी निवासी विष्णु दयाल दादा नगर स्थित फैक्ट्री में काम करते हैं। शनिवार को उन्होंने बैंक से 56 हजार रुपए निकाले और घर लौट रहे थे। इस दौरान बैंक से रेकी कर रहे युवक ने उन्हें अपनी बातों में फंसाकर पास की दुकान में चाय पिलाई और जेब में पड़ी रकम लेकर फरार हो गया। पनकी पावर हाउस बाजार में विष्णु दयाल को बेसुध देकर इलाकाई लोगों ने बेटे राहुल को जानकारी दी। जहां 3 दिन बाद होश में आने पर वृद्ध ने स्वजनों को अपनी आपबीती सुनाई। पनकी इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं है।

कानपुर। पनकी के शताब्दी नगर निवासी वाले धनंजय पांडेय ने बताया कि एक युवक ने उन्हें फोन कर उनका रिश्तेदार बताते हुए बातों में फंसाकर गूगल पे के जरिए दो बार में 50 हजार की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। पनकी इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

सुल्तानपुर। बैंक फ्रेंचाइजी संचालक को गोली मारकर 70 हज़ार की लूट। हाथ मे गोली लगने से संचालक घायल। इलाज के लिये भेजा गया सीएचसी। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार। सूचना पर पहुँची पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी। दोस्तपुर थानाक्षेत्र के गोसैसिंहपुर की घटना।

कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के कच्ची बस्ती में छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसी ने नगर निगम सफाई कर्मी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सफाई कर्मी की पिटाई के दौरान उसे बचाने आए परिजनों पर हत्यारोपियों ने पथराव भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

Edited by:- Rishabh Tiwari

Check Also

अदालत ने बीमा कंपनी पर 50 हजार का लगाया जुर्माना

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक कैंसर रोगी के इलाज पर हुए खर्च का …