द ब्लाट न्यूज़ । 15 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। दो साल बाद ये दिन आम आदमी से लेकर सितारों तक के लिए और भी खास है, क्योंकि कोरोना की महामारी के बाद साल 2022 में लोग धूमधाम से तिरंगा लहरा रहे हैं और बॉलीवुड सितारे भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों ने न सिर्फ अपने घरों के पास तिरंगा फहराया, बल्कि सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बधाई भी दी। तो चलिए देखते हैं आपके पसंदीदा बॉलीवुड सितारे किस तरह से आजादी का जश्न मना रहे हैं।
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने बहुत ही धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया, जिसकी एक तस्वीर भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में सलमान खान तिरंगा लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
सलमान खान ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान ने भी अपने परिवार संग आजादी का धूमधाम से जश्न मनाया। शाह रुख खान ने पत्नी गौरी खान और बेटे अबराम और आर्यन के साथ मिलकर अपने घर मन्नत में तिरंगा लहराया और साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उर्वशी रौतेला ने भी स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अपनी छत पर झंडा फहराते हुए और सलामी देते हुए तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में उर्वशी ट्रेडिशनल अवतार में बहुत ही खूबसूरत लगीं और उन्होंने इसी के साथ हाथों में ट्रायो रंग के बैंगल्स पहने।

अनुष्का शर्मा ने भी पति विराट कोहली संग सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अनुष्का और विराट अपनी बालकनी में खड़े हुए हैं और उन्होंने अपने हाथ में तिरंगा ले रखा है।
अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग सेट की एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में अजय देवगन अपनी पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं और इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय देवगन ने अपने फैंस को बधाई दी।
बॉलीवुड के सोनू कार्तिक आर्यन ने भी अपनी बालकनी से तिरंगा लहराया। इसी के साथ कार्तिक ने अपने फैंस को हाथ जोड़कर बधाई भी दी।
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक हाथ में झंडा लिए हुए एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने कैप्शन में लिखा, ‘स्वतंत्रता की कीमत इतने बलिदान देकर जानी है। स्वतंत्रता को हमेशा चीयर कीजिए। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
65 साल की उम्र में भी अनिल कपूर की एनर्जी के आगे बड़े बड़े स्टार्स की फिटनेस फेल है। अनिल कपूर ने भी 75वीं आजादी के जश्न को कुछ अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। अनिल कपूर हाथ में झंडा लिए मार्च पास करते हुए दिखाई दिए।
The Blat Hindi News & Information Website