कानपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को कानपुर पहुंचे। जहा सबसे पहले वह कानपुर-बुंडेलखंड के केशव नगर क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। वह मोती झील तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हों गई है। किसी तरह लड़ रहे भाजपा भाजयुमो कार्यकर्ताओ को शांत कराया गया। इसके बाद मोतीझील में आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने आह्वान किया कि विकास और तिरंगा यात्रा में प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को शामिल होना चाहिए। 15 अगस्त तक सभी घरों में तिरंगा लगाया जाना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा का आह्वान किया है। उसे हम सभी को सफल बनाना है।
देखिए ये रिर्पोट 👇
बुधवार को राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुऐ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयािजत हो रहे कार्यक्रमों के बीच और भारत माता की जय के घोष के बीच केशव नगर स्थित भाजपा के दक्षिण कार्यालय से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली गई। उनकी फ्लीट धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए पार्टी कार्यालय के गेट के अंदर तक गई। इस बीच पुलिस ने मोतीझील चौराहे पर तिरंगा यात्रा निकाले जाने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। युवा मोर्चा की इस यात्रा के दौरान जमकर लात-घूसे चले। जिससे वहां भगदड़ मच गई। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें भाजपा कार्यकर्ता उत्पात मचाते दिख रहे हैं। यह घटना उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के मोतीझील पहुंचने से कुछ समय पहले हुई। इस लिए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने गेट को बंद कर रखा था और किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। फ्लीट के लिए गेट खोलते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ भी पार्टी कार्यालय परिसर में पहुंच गई।
Edited by:- Rishabh Tiwari
The Blat Hindi News & Information Website