कानपुर। कानपुर में 75वें अमृत महोत्सव के तहत ट्रैफिक होमगार्डों ने बाइक से तिरंगा जागरूकता रैली निकाली तो माहौल देश भक्ति में डूबा नजर आया। सजा दो तिरंगा हर घर में प्यारे.., के उद्घोष के साथ होमगार्ड बाइक पर सवार होकर निकले। डीसीपी साउथ/क्राइम सलमान ताज पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
होमागार्ड की बाइक से तिरंगा जागरूकता रैली दीप तिराहा से शुरू होकर जूही गौशाला, संजय वन , शनि देव मंदिर, किदवई नगर चौराहा से होकर नया पुल पहुंची। वहां से टाटमिल होते हुए यातायात पुलिस लाइन में समाप्त हुई। रैली में 150 बाइक पर दो सौ से अधिक जवान शामिल हुए। रैली में देश भक्ति के गीत सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, मेरी जान तिरंगा मेरी शान तिरंगा, चलो जश्न मनाएं आजादी का त्योहार मनाए, सजा दो तिरंगा हर घर में प्यारे मना लो आजादी का त्योहार सारे… आदि गीतों से जवानों में जोश नजर आया।
Edited by:- Rishabh Tiwari
The Blat Hindi News & Information Website