द ब्लाट न्यूज़ । लोगों को खुश रखने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते भजन पुरा वार्ड से कांग्रेस नेता ठाकुर विनोद जायस। सामजिक कार्य हो, महामारी में जनसेवा हो, वैक्सीन लगवाने का काम हो या जरूरी दस्तावेज बनवाने का हर काम में विनोद जायस रहते हैं आगे। लोग भी उनके बुलावे पर जमकर आते हैं और हर सुविधा का लाभ उठाते हैं तथा आनन्द लेते हैं और लें भी क्यों ना जब उनके लिए घर के पास ही सभी सुविधाओं का मुफ्त में इंतजाम जो करते हैं ठाकुर विनोद जायस। यह जज्बा तो तब है ना तो अभी नगर निगम के चुनाव नजदीक हैं और ना ही यह मालुम परिसीमन में भजन पुरा वार्ड सामान्य रहेगा, महिला रहेगा या सुरक्षित। विनोद जायस कहते हैं यह सोचना राजनैतिक लोगों का हो सकता हैं वे तो एक सामजिक कार्यकर्ता हैं और उनका मकसद अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करना है और श्याम बाबा ने उन्हें इस लायक बनाया है इसलिए उनसे जो कुछ भी बन सकता है वे करते हैं।

चुनावी मौसम में तो सभी नेता काम कर लोगों को लुभाने का काम करते हैं लेकिन सच्चा जनसेवक वही होता है जो बिना किसी मतलब के जनसेवा करे। तीज के मौके पर विनोद जायस ने सुदामापुरी में महिलाओं के लिए तीज उत्सव का आयोजन किया जिसमें महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएँ रखी और विजयी महिलाओं को पुरस्कार भी दिए। म्यूजिक चेयर्स पर सेकड़ों महिलाओं ने आनन्द लिया। डी.जे.पर डांस तो था ही महिलाओं के लिए खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया गया था विनोद जायस की टीम नें। इतना ही नहीं इस मौके पर विनोद की टीम ने महिलाओं के लिए मेहँदी लगवाने की व्यवस्था भी की थी। जिसके लिए उन्होंने 25 महिलाओं की टीम बुला रखी थी। विनोद जायस ने बताया सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक 465 महिलाओं ने मेहँदी लगवाई। उन्होंने बताया तीज महोत्सव में दिन भर में आठ सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और तीज महोत्सव का आनन्द उठाया। इस कार्यक्रम में विनोद की धर्मपत्नी बबिता जायस, और उनकी टीम में शामिल भारती, रीता, कमला, अन्नू, मंजू, पद्मा, बेबी, आस्था, अनुपमा, अंजना, पिंकी, रेखा जायस, सुमन, दीपा, देवयानी, राज रानी, रेनू, रोजी, उमेश, ललिता, मंजू, गुड्डी, लीना, मनोरमा, चेतना, रानी, रानी कौर, दीपा गिरधर, राजदेवी, लज्जा, नीलू, सन्तोसी शर्मा, गीता वर्मा, बालेश्वरी, रेनू, पूनम, बलजीत कौर, सुनीता सहित कई गणमान्य महिलाएं शामिल थी।
The Blat Hindi News & Information Website