पवन खेड़ा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

 

द ब्लाट न्यूज़ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा का 53 वे जन्मदिन पर उनके कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। उनके आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों और दिल्ली विधानसभा के पूर्व सदस्यों का तांता लगा रहा। पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, नदीम जावेद, रमा कांत गोस्वामी, अमरीश गौतम, मुकेश तिवारी, चौधरी योगेश, अमित रॉय, तारिक सिद्दीकी अनिल मित्रर किरणवती टोंक, पार्षदों, जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

इनके अलावा परवेज खान, सैयद नासिर जावेद, अब्दुल रज्जाक, नसीम अख्तर अंसारी, हाजी नजीर अंसारी और सलीम अंसारी सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे। अनेक लोगों ने कटवाकर उन्हें शाल भेंट की। उनका स्वागत किया और कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना आज गर्व की बात है कि शीला दीक्षित के शासन में उन्होंने लोगों और लोगों की जैसे मदद की। उनकी लोकप्रियता अभी भी कांग्रेस की सेवाओं के कारण है। इसी लोकप्रियता का परिणाम है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उनको अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का का अध्यक्ष चुना गया है जिसके लिए हम कांग्रेस आलाकमान के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के युग में भी वह जिस तरह से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वह उनका स्थान है।

 

 

Check Also

राष्ट्रीय राजधानी के चार अस्पतालों को मिला बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के चार अस्पतालों को मंगलवार की सुबह ईमेल के जरिये, बम …