पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश,द ब्लाट। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस दौरान हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश का होना तय है। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश जबकि शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बिजली गिरने के आलावा भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को वैसे तो पूरे प्रदेश में में बारिश हो सकती है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रयागराज और बरेली संभाग में इसका असर देखने को मिलेगा।

वही मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक यूपी के 54 जिलों में चेतावनी दी है। कि 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखनऊ, बाराबंकी और कानपुर में भी अलर्ट जारी हुआ है। इससे पहले गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता अच्छी बताई गई है।

कहा पर क्या, और कितना तापमान अनुमान 

लखनऊ:- शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’ श्रेणी में 30 दर्ज किया गया है।

वाराणसी:- अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे और कुछ समय के लिए बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ सकती हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’ श्रेणी में 34 है।

प्रयागराज:- अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी बादल छाए रहेंगे और कुछ समय के लिए बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 55 रिकॉर्ड किया गया है।

कानपुर:- अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे और कुछ समय के लिए बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’ श्रेणी में 30 है।

गोरखपुर:- अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश हो सकती है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’ श्रेणी में 46 दर्ज किया गया है।

अयोध्या:- अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 19 दर्ज किया गया है और ‘अच्छा’ श्रेणी में है।

मेरठ:- अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश का अनुमान है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’ श्रेणी में 38 दर्ज किया गया है।

आगरा:- अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार गरज के साथ बारिश के आसार हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’ श्रेणी में 29 दर्ज किया गया है।

Edited by:-Rishabh Tiwari

Check Also

‘पहले चरण के मतदान से ही शुरू हो गई भाजपा की हार: अखिलेश यादव

कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को …