ग्रेटर नोएडा में 14 साल की नाबालिग लड़की से पड़ोसी करता था दुष्कर्म, इस तरह हुआ खुलासा

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि लड़की का पड़ोसी उसे पहले घर बुलाता था। फिर बेहोशी की दवा पिलाकर उससे दुष्कर्म करता था। अपराधी ने उससे कई महीनों तक दुष्कर्म किया। घटना गौतमबुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र की है।

पीड़िता ने 4 महीने बात परिवार वालों को आपबीती सुनाई तो वे भी हैरान रह गए। तुरंत जेवर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। अपराधी के खिलाफ दुष्कर्म एवं POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता एवं उसके परिवार की काउंसलिंग कराई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला अमित रोज उसे अपने घर बुलाता था। फिर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। वह इस बारे में किसी को ना बताने की धमकी भी देता था। बोलता था कि यदि किसी को भी इस बारे में बताया तो वह उसे मार डालेगा। फिलहाल पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

वहीं, हाल ही में नोएडा में दो सगे भाइयों ने नशीला पदार्थ पिलाकर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि पानी पिलाने के बहाने दोनों ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। फिर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही इसका वीडियो भी बनाया। पीड़िता का कहना है घटना 24 अप्रैल की है। वीडियो दिखाकर दोनों भाई उसे ब्लैकमेल करते थे तथा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते थे। इसी से निराश होकर उसने 3 महीने बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Check Also

राजधानी में तड़के सुबह हुआ सड़क हादसा, एक युवक गंभीर 

लखनऊ,(ऋषभ तिवारी)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मगंलवार की तड़के सुबह करीब तीन बजे …