स्टंट से पहले इस एक्ट्रेस ने की चीटिंग, रोहित शेट्टी ने दी ये रिएक्शन

टीवी के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में प्रतियोगी एक से बढ़कर एक खतरनाक टास्क करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ-साथ एक दूसरे से मुकाबला और लड़ाई करते भी उन्हें देखा जा रहा है। अब टेलीविज़न अभिनेत्री रुबीना दिलैक, कनिका मान से नाराज हो गई हैं। रुबीना ने कनिका पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगा दिया है। इसे लेकर शो का नया प्रोमो सामने आया है।

प्रोमो में रुबीना दिलैक को परेशान देखा जा सकता है। रुबीना बोलती है कि उन्हें बेईमानी बिल्कुल पसंद नहीं है। इसपर रोहित शेट्टी ने उनसे पूछा कि क्या हुआ। रुबीना ने इसके साथ कनिका मान पर इल्जाम लगाया कि एक फोन रखा था जो बज रहा था। उन्होंने मोबाइल को उठाकर सर्च हिस्ट्री खोली तो पाया कि उसमें शुतुरमुर्ग का सामना करने और उसे नियंत्रित करने जैसे सवालों को गूगल किया गया है। इसपर कनिका मान बोलती है कि वो फोन उनका नहीं था। उन्हें नियंत्रित करने का मतलब तक पता नहीं है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कनिका मान और रुबीना दिलैक एक टास्क के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास कई शुतुरमुर्ग हैं। रुबीना ने कहा कि वह कनिका की हरकत से निराश हैं। अब इसके आगे क्या होता है और यह पूरा मामला आखिर है क्या, ये बात तो एपिसोड में देखकर ही पता चलेगी। फिलहाल इस प्रोमो ने तो दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

Check Also

“अनंत भाई अंबानी की वनतारा: वाइल्डलाइफ रेस्क्यू  और रिहैबिलिटेशन में होंगे सहायक

  अनंत भाई अंबानी का वंतारा, जामनगर, गुजरात के शांत परिदृश्य में बसा हुआ, एक …