पुलिस ने सैकड़ो लोगों को लिया हिरासत में

 

द ब्लाट न्यूज़ -वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। पूछताछ को लेकर विरोध कर रहे इनमें से कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट एवं कई कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं। वहीं पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दूर-दराज स्थित थानों में ले गई। जहां कुछ देर रखने के बाद धीरे-धीरे करके इन्हें छोड़ दिया।

वहीं विरोध प्रदर्शन के उग्र होते ही पुलिस ने भी सख्ती बरतनी शुरू की। इलाके में धारा-144 लागू किए जाने के कारण किसी भी तरह के प्रदर्शन एवं मार्च की इजाजत नहीं थी। उपर से क्रांग्रेस को प्रदर्शन करने व मार्च निकालने की परमिशन भी नहीं थी। लेकिन सोनिया गांधी के ईडी कार्यालय के निकलने के साथ ही कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पुलिस इंतजाम को धता बताते हुए सड़क पर उतर आए और सोनिया के साथ ईडी कार्यालय तक जाने की जिद करने लगे। कांग्रेस मुख्यालय से लेकर अशोक रोड, जनपथ में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा था।

ट्रैफिक पुलिस ने सुबह ही दी थी सूचना

ट्रैफिक पुलिस की ओर से सुबह नौ बजे से दो बजे तक गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर जाने वाले रास्ते को डायवर्ट कर दिया गया था। इसके अलावा मोती लाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मानसिंह रोड पर भी लोगों को जाने से मना किया गया है। इसके अलावा विशेष यातायात व्यवस्था की वजह से गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड पर बसों के आने पर पाबंदी लगा दी थी।

इन रास्तों को खोला गया

ट्रैफिक पुलिस द्वारा डायवर्जन एवं सड़कों को बंद करने के निर्णय का सीधा असर इंडिया गेट, अशोक रोड, शाहजहां रोड और मंडी हाउस से लेकर मथुरा रोड और सरदार पटेल मार्ग तक देखने को मिला। इसका असर आसपास के इलाकों जिसमें कनॉट प्लेस, आईटीओ, तिलक मार्ग। वहीं दिल्ली गेट, पहाड़गंज से लेकर करोल बाग तक पड़ा। इन इलाकों में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।

 

Check Also

केजरीवाल के जेल में रहने तक टल सकता है मेयर का चुनाव

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री केजरीवाल के जेल में रहने तक मेयर का चुनाव टल सकता …