द ब्लाट न्यूज़ । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने आरोप लगाया है कि केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाने की साजिश रची थी। सिद्धारमैया ने जोशी से सवाल किया कि किसने साजिश कर येदियुरप्पा को जेल भिजवाया और जब पार्टी सत्ता में थी तब उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। क्या आप इसमें शामिल नहीं थे। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा ने चार दशकों तक अपने खून पसीने से पार्टी को बनाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि येदियुरप्पा पर ऑपरेशन कमल के पीछे जोशी थे, जिससे उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा। सिद्धारमैया ने भाजपा विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री बसवनगौड़ा पाटिल यतनाल पर भी येदियुरप्पा और उनके बेटे बी वाई विजयेंद्र के खिलाफ जोशी के साथ मिलीभगत के आरोप लगाये।
The Blat Hindi News & Information Website