दिल्ली में खुशनुमा सुबह के साथ दिन की शुरुआत, हल्की बारिश होने की संभावना

 

द ब्लाट न्यूज़ । दिल्ली में रविवार को खुशनुमा सुबह के साथ दिन की शुरुआत हुई और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन में आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश होने एवं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

 

 

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी की आज जम्मू और हरियाणा के हिसार में जनसभा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, सबसे बड़े स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री …