बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर करण जौहर बीते शनिवार को लंदन से छुट्टियां मनाकर मुंबई वापस आ गए हैं। इस दौरान करण को अपनी मां और दोनों बच्चों के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर देखा गया। हालाँकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सभी देखते रह गए। जी दरअसल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। इस दौरान पैपराजी ने करण के स्टाइलिश लुक के फोटो लिए और इसी के साथ ही यश और रूही की क्यूट हरकतों को भी रिकॉर्ड किया। इस बीच का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं।
इस वीडियो में करण जौहर दोनों बच्चों के साथ वॉक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में फोटोग्राफर करण से उनका हाल पूछते हैं और करण के साथ रूही और यश अपने क्यूट अंदाज में वॉक करते हुए दिखते हैं। वहीं एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दोनों ने पिता के हाथ को पकड़ा हुआ है और इसके बाद दोनों बच्चों ने पैपराजी को नमस्ते किया और सभी का दिल जीत लिया। अब सभी दोनों बच्चों की तारीफे करते नहीं थक रहे हैं। आप देख सकते हैं इस समय इंस्टाग्राम पर यश और रूही का वीडियो छाया हुआ है।
View this post on Instagram
इस वीडियो में अपनी गाड़ी में बैठकर घर जाने से पहले दोनों पैपराजी को नमस्ते करते दिखे, हालाँकि करण जौहर ने दोनों बच्चों को जाने से पहले पैपराजी को नमस्ते करने के लिए कहा था। वहीं उसके बाद दोनों ने शर्माते हुए सबके सामने हाथ जोड़े। बस यही बात यूजर्स को पसंद आ रही है और अब वह करण की तारीफे करते नहीं थक रहे हैं और करीना कपूर को करण से कुछ सीखने के लिए कह रहे हैं।
The Blat Hindi News & Information Website