सलमान ने लोगों को पौधा लगाने और पर्यावरण को बचाने की अपील की…

द ब्लाट न्यूज़ । बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने लोगों को पौधा लगाने और पर्यावरण को बचाने की अपील की है। सलमान खान ने ग्रीन इंडिया चैलेंज में हिस्सा लिया और फिल्म सिटी में पौधारोपण किया। सलमान ने अपने फैंस से भी पौधा लगाने और पर्यावरण बचाने की अपील की। इसकी चैलेंज की जानकारी सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भी शेयर की।

सलमान ने इस मिशन की तारीफ करते हुए कहा कि पौधे लगाना बहुत अच्छी चीज है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों पेड़ों को काटने में लगे रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मनुष्य बढ़ना बंद कर दे तो उसे एक पेड़ लगाना चाहिए। पेड़ एक स्थिर मनुष्य है और मनुष्य चलने वाला पेड़ है। दोनों के बीच का यह बॉन्ड बहुत महत्वपूर्ण हैं। जहां कहीं पेड़ होंगे, वहां हमेशा पानी होगा। सलमान ने कहा, सभी को पौधारोपण प्रोग्राम की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसके साथ ही उस पौधे का बड़े होने तक ध्यान भी रखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्राकृतिक आपदाओं भारी बारिश और बाढ़ के कारण मनुष्य जीवन को भारी नुकसान हुआ है। इसको बचाने का उपाय यही है कि हमें बड़े स्तर पर पौधारोपण को प्रमोट करना चाहिए।

Check Also

Rakul Preet Singh Birthday: कॉलेज में नेशनल गोल्फ प्लेयर थी रकुल प्रीत सिंह, फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बनाई जगह

उत्तर से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने …