द ब्लाट न्यूज़ । बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर अवॉर्ड शो आईफा का शानदार आयोजन अबू धाबी में हुआ। इस शो का टेलीकास्ट 25 जून को कलर्स पर रात 8 बजे होगा। शो के कई प्रोमो अब तक रिलीज हुए है, लेकिन इन प्रोमो में से एक प्रोमो काफी चर्चा में हैं। इस प्रोमो में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को इमोशनल होते दिखाया गया है। प्रोमो वीडियो में देखा गया कि सलमान खान की आंखे सुनील शेट्टी द्वारा की गई मदद के बारे में बताते हुए नम हो गई थी। उन्होंने बताया कि कैसे जब उनके पास पैसे नहीं थे तब सुनील शेट्टी ने उन्हें महंगी शर्ट गिफ्ट की थी। वीडियो में होस्ट मनीष पॉल सलमान खान से उनकी लाइफ के मेमोरेबल पल के बारे में पूछते हैं। इस यादगार पल को याद करते हुए सलमान खान कहते हैं- काफी साल पहले पैसे वैसे नहीं हुआ करते थे। सुनील शेट्टी अन्ना की एक दुकान थी। एक दिन मैं वहां चला गया। महंगी दुकान थी। वहां मैं एक शर्ट और एक जींस से ज्यादा अफोर्ड नहीं कर सकता था। तो मैंने एक जींस पिक की। सुनील ने देखा कि मेरे पास पैसे नहीं थे। फिर सुनील ने अपनी तरफ से शर्ट मुझे दी। सुनील ने देखा कि मेरी नजर एक पर्स पर थी। इसके बाद सलमान खान की आंखें नम हो गईं। उनके लिए कुछ भी कहना मुश्किल हो गया। वो अवॉर्ड शो में वॉक करते हुए सुनील शेट्टी के बेटे अहान के पास पहुंचे। अहान ने सलमान खान को गले से लगाया। सलमान की आंखों में आंसू थे। इसके बाद सलमान ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा- सुनील मुझे अपने घर लेकर गए उनके पास उस पर्स की जोड़ी थी। वो भी उन्होंने मुझे दे दी। सलमान खान की इस बात को सुनने के बाद आईफा का मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा।
The Blat Hindi News & Information Website