द ब्लाट न्यूज़ । भारत के एलआर श्रीहरि, एस नितिन और श्रीजीत पॉल चौथे दौर के मुकाबले जीतकर यहां 13वें चेन्नई ओपन अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट 2022 में चौथे दौर के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय मास्टर श्रीहरि, नितिन और पॉल ने क्रमश: भारत के अर्जुन तिवारी, वियतनाम के ल्योंग फुओंग हान और वियतनाम के एनगुएन थान हुइ टिएन को हराया।
शीर्ष वरीय बोरिस सेवचेंको और बेलारूस के किरिल सटुपक भी चार-चार अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। इनके अलावा आर्मेनिया के वाहे बागदासरयान, भारत के जुबिन जिमी और किर्गिस्तान के असिल अबदिजापर भी संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
भारत के बी विग्नेश ने उलटफेर करते हुए वियतनाम के ग्रैंडमास्टर एनगुएन वान हुइ को हराया। विग्नेश के साढ़े तीन अंक हैं।
The Blat Hindi News & Information Website