जबलपुर में विश्व सिकल सेल दिवस पर राज्पाल और मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

द ब्लाट न्यूज़ । हर साल 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस मनाया जाता है। आज विश्व सिकल सेल दिवस पर जबलपुर में आयोजित कार्यशाला का राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।जबलपुर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ मुख्यमंत्री ने सिकल सेल एनीमिया पर आधारित गीत का विमोचन किया। वही सिकल सेल एनीमिया पर केंद्रित पोर्टल का शुभारंभ किया है।इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि, जिन्हें सिकल सेल एनीमिया है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है।

“माननीय अटल जी ने कहा था कि हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा।

काल के कपाल पर लिखता हूं,

मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं।

हम लड़ेंगे और निश्चित तौर पर जीतेंगे”

हम सिकल सेल एनीमिया के संबंध में प्रदेश में जनजागरण का अभियान चलायेंगे : सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, हम सिकल सेल एनीमिया के संबंध में पूरे मध्यप्रदेश में जनजागरण का अभियान चलायेंगे। केवल दो जिलों में नहीं, बल्कि सभी प्रभावित जिलों में स्क्रीनिंग का काम किया जायेगा। हमारी आशा कार्यकर्ता बहनें घर-घर जायेंगी और सिकल सेल एनीमिया के लिए लोगों को जागृत करेंगी।

-योग, आयुर्वेद और जड़ी-बूटियों का भी सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम में उपयोग किया जायेगा।

-हम टास्क फोर्स बनायेंगे, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ सामाजिक कार्यकर्ता या जिनमें इस बीमारी से लड़ने की प्रबल इच्छा है, को भी इसमें जोड़ेंगे।

-जनभागीदारी के मॉडल से प्रदेश से सिकल सेल बीमारी को खत्म किया जाएगा। स्क्रीनिंग का अभियान केवल दो जिलों में ही नहीं बल्कि सभी जिलों में चलेगा।

-कोई भी सिकल सेल का मरीज खुद को अकेला न समझे, उनके साथ सरकार खड़ी है। एलोपैथी, आयुर्वेदिक समेत हर पद्धति से सिकल सेल मरीजों को इलाज मुहैया कराया जाएगा।

जबलपुर में आयोजित कार्यशाला में राज्यपाल ने कहा

वही विश्व सिकल सेल दिवस पर जबलपुर में आयोजित कार्यशाला में राज्यपाल ने कहा कि, सिकल सेल बीमारी कोविड-19 से भी ज्यादा गंभीर बीमारी है। ये पूरी दुनिया में है। जन्मजात जानलेवा बीमारी का होना सभ्य समाज और सरकार दोनों के लिए चिंतन और चिंता का विषय है।

 

 

Check Also

अल्मोड़ा ,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के नेतृत्व में दजऱ्नों लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

अल्मोड़ा  : भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र कसार देवी में शक्ति केंद्र की बैठक …