अभिनेत्री नोरी फतेही के डांस के दिवाने दुनिया के हर कोने में बसते हैं। एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आए बिना ही पॉप्यूलैरिटी के मामले में बॉलीवुड की बड़ी- बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं, लेकिन इस बार नोरा की तारीफ नहीं बल्कि उनकी ट्रोलिंग हो रही है।
नोरा अपने शूट के शेट पर मौजूद थीं, इस बीच जैसे ही वे पैपराजी को नजर आईं, सभी एक्ट्रेस की तरफ दौड़ पड़ें। नोरा ने भी कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। इस दौरान नोरा प्रिंटेड बॉडीकॉन ड्रेस और हाई हील्स पहने गॉर्जियस लग रही थी। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने न्यूड ग्लोइंग मेकअप अप्लाई किया और बालों को हाई पोनीटेल बनाया, लेकिन लोग उनकी तारीफ करने की बजाय उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल, एक्ट्रेस जब वापस जाने लगीं तो कैमरे की तरफ देखते हुए वे कुछ इस अंदाज में चली कि उन्होंने मलाइका अरोड़ा की याद दिला। ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नेटीजन्स ने एक्ट्रेस की जमकर ट्रोलिंग शुरू कर दी। यहां देखे वीडियो
View this post on Instagram
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘सीधा नहीं चला जाता है क्या?’ वहीं, कुछ लोगों ने नोरा को मलाइका अरोड़ा पार्ट 2 भी कहा।
View this post on Instagram
एक दूसरे यूजर ने नोरा को ट्रोल करते हुए लिखा, कि ‘वो जानकर ऐसे चल रही हैं। मलाइका भी ऐसे ही चलती हैं। ‘एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘टेढ़ी होके क्यों चलती है इतना।’
नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों टीवी पर आने वाल डांस रिएलटी शो डांस दिवाने जूनियर को जज कर रही हैं। इस शो में उनके साथ नीतू कपूर और रेमो डिसूजा भी जज की भूमिका में है। इसके अलावा हाल ही में नोरा का म्यूजिक वीडियो ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ रिलीज हुआ है। इस गाने में वे एक्ट्रेस के साथ जैक नाइट भी नजर आए थे। कुछ दिनों पहले ही दुबई में हुए आईफा 2022 में भी नोरा ने अपनी कुछ दिलकश परफॉर्मेंसेस दी थीं।
The Blat Hindi News & Information Website