शादी हर लड़की और लड़के के लिए जीवन उन खास पलों में से एक है जिसे वो कभी नहीं भुला सकते हैं। शादी को खास बनाने के लिए लोग महीनों से प्लान बनाना शुरू कर देते हैं। दुल्हन हो या फिर दूल्हा आज कल दोनों ही बिना किसी शर्म के अपनी शादी में खुलकर एंजॉय करते हैं। लेकिन कई बार दूल्हा अपनी दुल्हन को खुश करने के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसकी उम्मीद शायद लड़की को भी नहीं होती। एक ऐसी ही शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन के सामने जो हरकत की उसे देखकर दुल्हन ही हक्की-बक्की रह गई। 
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। वहीं सारे रिश्तेदार स्टेज पर शादी को एंजॉय करते नजर आ रहे थे। तभी अचानक ही दूल्हा स्टेज पर शाहरुख खन की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का गाने पर डांस करने लगता है। इतना ही नहीं दूल्हा-दुल्हन को देखकर उसके सामने डांस के साथ एक्टिंग भी करने लगता है। दूल्हे की ऐसी अजीबो-गरीब हरकत पर न सिर्फ रिश्तेदार बल्कि दुल्हन भी देखकर हैरान रह जाती हैं। दूल्हा यहीं तक नहीं रुका इसके बाद वह अपनी जेब से निकलाकर लड़की पर नोट उड़ाने लग जाता है। वहां खड़े सभी लोग दूल्हे की इस हरकत को देखते रह जाते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस पर कमेंट कर लोग फनी रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।यहां देखें वीडियो…
View this post on Instagram
आपको बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर amit_kumar_chaurasiya333 नाम के पेज से शेयर किया गया है। शादी के इस वीडियो को न सिर्फ पसंद बल्कि लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। वहीं अब तक इस वीडियो को सोशल प्लेटफॉर्म पर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं।
The Blat Hindi News & Information Website