बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपनी बिजी लाइफ के बीच अपने पति निक जोनस के साथ चिल करती रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मैनेजर अंजुला अचारिया के साथ भांगड़ा करती हुई दिख रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक ने लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर मैनेजर अंजुला के बर्थडे पर एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी के देसी अंदाज देने के लिए ढोल का भी इंतजाम किया गया था। अब इस बर्थडे पार्टी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी मैनेजर के साथ ढोल की बीट्स पर भांगडा करती हुई नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की इस वीडियो को फैन पेज ने शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, प्रियंका चोपड़ा अपने हाथों में एक केक लेकर एंट्री करती हैं और अपने हाथों से इशारा कर अपनी मैनेजर को बुलाती हैं, जिसके बाद दोनों खुशी जाहिर करते हुए डांस करने लगती हैं।
View this post on Instagram
अंजुला अचारिया ने जताया आभार
वहीं, इस सरप्राइज बर्थडे पार्टी की तस्वीरों को अंजुला ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक प्यार भरा पोस्ट साझा किया है और उनका आभार व्यक्त किया है। प्रियंका चोपडा ने हाल ही में अपनी अगली वेब सीरिज citadel के सेट से एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वो बुरी तरह से घायल नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्या आपका दिन भी काम पर कठिन था? एक्ट्रेस के इस लुक को देख उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए थे और तस्वीर में कमेंट कर उनका हाल जानने के लिए उत्सुक थे।
The Blat Hindi News & Information Website