द ब्लाट न्यूज़ । भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का गाना ‘साड़ी से ताड़ी’ रिलीज हो गया है।
पवन सिंह का नया गाना ‘साड़ी से ताड़ी’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पवन सिंह ऑफिसियल से रिलीज किया है, जिसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। गाना ‘साड़ी से ताड़ी’ के म्यूजिक वीडियो में एक बार फिर पवन सिंह और स्मृति सिन्हा साथ नज़र आये हैं। शिल्पी राज ने पवन सिंह के साथ इस गाने को गाया है।
‘साड़ी से ताड़ी’ का लिरिक्स विजय चौहान का है। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल हैं। कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन और डीओपी संतोष यादव एवं सुनील बाबा हैं।
The Blat Hindi News & Information Website