द ब्लाट न्यूज़ । उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में शुक्रवार को पुरानी रंजिश में तीन लोगों ने एक युवक को उसकी पत्नी के सामने पीटकर अधमरा कर दिया। उसकी पत्नी ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित संजू ज्योति नगर के मीत नगर में रहते हैं। वह कैब चलाते हैं। शुक्रवार वह अपनी पत्नी के पास में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर गए थे। रात को पैदल लौटते वक्त लोनी गोल चक्कर पर रोहित नाम के युवक ने उन्हें रोक लिया। रोहित भी कैब चलाता है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। रोहित ने फोन कर अपने दो साथियों को बुला लिया। इसके बाद संजू की पिटाई शुरू कर दी। उसके बेसुध होने के बाद तीनों वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल संजू को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उचार चल रहा है।
The Blat Hindi News & Information Website