सुलतानपुर, संवाददाता। सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान। राज ठाकरे से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नही। उनकी हैसियत नही कि वे उन्हें व्यक्तिगत नुकसान पहुंचा सकें। काश कोई ऐसा संयोग होता कि राज ठाकरे मुझे कहीं मिला जाता, तो दो दो हाथ जरूर कर लेता। कैसरगंज से भाजपा सांसद है बृजभूषण शरण सिंह। लंभुआ के सर्वोदय इंटर कालेज में जनसभा करने पहुंचे थे

सांसद बृजभूषण शरण सिंह। रूद्र नारी उत्थान सेवा समिति की राष्ट्रीय “अध्यक्ष” जया सिंह ने अपने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिया समर्थन। जया सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीयों के बारे में राज ठाकरे द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर उत्तर भारतीयों में बहुत ज्यादा आक्रोश है। आगामी 5 जून को राज ठाकरे अयोध्या आना चाहते हैं, प्रभु श्रीराम का दर्शन करना चाहते हैं, तो पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगे तभी उन्हें अयोध्या आने दिया जाएगा। मौके पर:- भाजपा महिला मोर्चा मंत्री रेनू तिवारी, मंडल “अध्यक्ष” कान्ति सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
The Blat Hindi News & Information Website