सुल्तानपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने में जुटी रूद्र नारी उत्थान सेवा समिति की राष्ट्रीय “अध्यक्ष” जया सिंह। जया सिंह ने बताया कि गरीब, असहाय व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, फिर भी उनका काम नहीं हो पाता था। लगातार पीड़ितों द्वारा रूद्र नारी उत्थान सेवा समिति से मदद के लिए कहा जाता था।

जैसे ही यह बात रूद्र नारी उत्थान सेवा समिति की राष्ट्रीय “अध्यक्ष” जया सिंह को पता चला वह तत्काल अपनी टीम के साथ संबंधित अधिकारियों से मिलकर ऐसे जरूरतमंद लोगों का सत्यापन कर राशन कार्ड बनवाने का कार्य कर रही हैं। वही सप्लाई इंस्पेक्टर सुधा सिंह ने रूद्र नारी उत्थान सेवा समिति की राष्ट्रीय “अध्यक्ष” जया सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप और आपकी टीम का सहयोग रहा तो घर-घर तक राशन कार्ड बनवा कर राशन पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
The Blat Hindi News & Information Website