अर्जुन रामपाल के बदले लुक को देख फैंस ने समझा हॉलिवुड स्टार

मुंबई । बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन रामपाल ने अपना लुक ऐसा चेंज किया है कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया आया है, जिसे देखकर उनके फैंस चौंक गए और कहा कि उन्हें लगा कि कोई हॉलिवुड स्टार है। अर्जुन रामपाल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सेलिब्रिटी फटॉग्रफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्जुन रामपाल प्लेटिनम ब्लोंड हेयर में नजर आ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। वह सेलिब्रिटी हेयर ड्रेसर आलिम हाकीम के सैलून से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पपाराजी उनसे तस्वीर लेने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं।

अर्जुन रामपाल के इस नए लुक पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये अर्जुन रामपाल है। मुझे लगा कि कोई हॉलिवुड स्टार है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अच्छा हेयर कलर है।’ इस तरह से तमाम फैंस ने जमकर कॉमेंट किए हैं। वहीं, अर्जुन कपूर का नया लुक कुछ फैंस को पसंद तो कुछ को नहीं आया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल आखिरी बार ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘नेल पॉलिश’ में नजर आए थे। अर्जन रामपाल में अब फिल्म ‘धाकड़’ में काम करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत होंगी। यह फिल्म 1 अक्टूबर, 2021 को रिलीज हो सकती है।

Check Also

Rakul Preet Singh Birthday: कॉलेज में नेशनल गोल्फ प्लेयर थी रकुल प्रीत सिंह, फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बनाई जगह

उत्तर से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने …