बलात्कार का मामला, हुआ एक संदिग्द जुर्म…

द ब्लाट न्यूज़ । असम के नगांव जिले में बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति उस समय गोलीबारी में घायल हो गया जब उसने कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बटाद्रवा थाना क्षेत्र से बुधवार को एक व्यक्ति को लड़की से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत के कारण आरोपी को बुधवार रात अस्पताल ले जाया जा रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ”अस्पताल जाते समय रास्ते में, उसने कहा कि वे कुछ देर आराम करना चाहता है। लेकिन जैसे ही वह वाहन से नीचे उतरा, उसने हमारे कर्मियों को धक्का दिया और भागने लगा।”

अधिकारी ने कहा कि जब बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी आरोपी ने रुकने से इनकार किया, तो पुलिस को गोली चलानी पड़ी जिससे उसके पैर में चोट लग गई। फिलहाल उसका इलाज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है।

धुबरी जिले के अगोमोनी में हुई एक अन्य घटना में, यूनाइटेड लिबरेशन ऑफ असम (उल्फा) के एक पूर्व कैडर पर गोलीबारी में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए एक अभियान जारी था।

जब पुलिस ने गोली मारने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेने की कोशिश की, तो उसने कथित तौर पर भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने कहा कि ”हमें गोली चलानी पड़ी और उसके पैर में चोट लग गई। वह अब स्थिर स्थिति में है।”

मई 2021 में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के पद संभालने के बाद कथित तौर पर हिरासत से भागने या कर्मियों पर हमला करने की कोशिश करते हुए पुलिस गोलीबारी में कुल 46 लोग मारे गए और कम से कम 110 घायल हो गए।

 

Check Also

छत के पंखे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Kanpur, ब्यूरो। कानपुर जनपद के बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने पंखे में लटक …