नायडू ने कानपुर सड़क दुर्घटना पर दुख जताया

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्री नायडू ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर व्यथित हूं। हताहत लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। आशा करता हूं, स्थानीय प्रशासन घायलों और शोकाकुल परिजनों को हर संभव राहत और सहायता पहुंचा रहा है। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

Check Also

रूस में आतंकी हमला, 40 लोगों की मौत,100 से भी अधिक लोग हुए घायल

The Blat News: रूस की राजधानी मास्को शुक्रवार को आतंकी हमले से दहल गई। चार …