महानगरों में कोरोना की महालहर

मुंबई:  देश में कोरोनावायरस के नए मामलों ने पूरी तरीके से रफ्तार पकड़ ली है। सबसे ज्यादा नए मामले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और राजधानी दिल्ली में है। आज एक बार फिर से दोनों ही महानगरों में कोरोना का विस्फोट देखने को मिला। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 20971 नए मामले आए हैं जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मुंबई में 91731 सक्रिय मामले हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 8490 लोग स्वस्थ हुए हैं। कुल मिलाकर देखें तो मुंबई में जिस तरीके से एक कोरोनावायरस का रफ्तार बढ़ता जा रहा है। उससे कहीं ना कहीं सरकार के साथ-साथ आम लोग भी चिंता में हैं। हालांकि इस बात को पूरे सिरे से सरकार की ओर से खारिज किया जा रहा है कि फिलहाल मुंबई में लॉकडाउन की गुंजाइश नहीं है।

बात देश की राजधानी दिल्ली की करते हैं। दिल्ली में भी कोरोनावायरस की रफ्तार काफी तेज है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के नए मामलों में वृद्धि देखी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 17335 नए मामले आए हैं जबकि 9 लोगों की मौत हुई है। 17335 नए मामलों के साथ ही दिल्ली में कोरोनावायरस की पॉजिटिविटी रेट 17.73% पर पहुंच गई है। वहीं, राजधानी में 39873 सक्रिय मामले हैं। फिलहाल दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू हो रहा है। यानी आज रात 10:00 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा। माना जा रहा है कि कहीं ना कहीं कोरोनावायरस ने जिस तरीके से राष्ट्रीय राजधानी में रफ्तार पकड़ी है उससे यहां की स्थिति आने वाले समय में बिगड़ सकते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लागू रात्रि कर्फ्यू के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने को लेकर 227 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और 683 चालान काटे गए हैं।

Check Also

अनुशासित व समर्पित भाव से सामाजिक कार्यो के प्रति हों संकल्प बद्ध-प्रो0 अमित

प्रतापगढ़ :  सिटी स्थित पीबीपीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के चार इकाइयों का सात …