इसरो चीफ ने बताया स्पेस सेक्टर का पूरा प्लान

साइकिल से रॉकेट को ले जाने से लेकर एक साथ कई सैटेलाइट को अतरंक्षि में कम खर्च पर लॉन्च करना। इसरो ने कई बार इतिहास बनाया और रचा है इसलिए पूरी दुनिया उस पर भरोसा करती है। ऐसे में 2022 को लेकर इसरो की क्या प्लानिंग है? इसरो की 2022 को लेकर बेहतरीन तैयारियां इसलिए है क्योंकि ऐसे कई मिशन थे जो कोरोना महामारी की वजह से प्रभावित हुए। इसरो ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि 2022 में अंतरिक्ष की दुनिया में नए युग की शुरुआत होगी। इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने स्वीकार किया है कि कोरोना महामारी के प्रभाव के चलते पिछले साल 2021 में संस्थान में बहुत कम काम हुआ।

उड़ान के लिए बिल्कुल तैयार है गगनयान

भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजने के लिए गगनयान बिल्कुल तैयार है। ये इसरो का पहला मानवरहित प्रक्षेपण है। इसलिए इसे एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

तीन नए मिशन की तैयारी

तीन नये अंतरिक्ष मिशनों: दिशा, शुक्र मिशन और इसरो -सीएनईएस संयुक्तमिशन ‘त्रृष्णा’ पर काम चल रहा है। भारत की महत्वपूर्ण गगनयान परियोजना ने अपने डिजायन चरण को पूरा कर लिया है और वह अब परीक्षण के चरण में कदम रख चुकी है। सिवन ने कहा, ‘‘ भारत की आजादी की 75वी वर्षगांठ(15 अगस्त, 2022) से पहले प्रथम मानवरहित मिशन को प्रक्षेपित करने का निर्देश है तथा सभी संबंधित पक्ष इस समयसीमा को पूरा करने के लिए जी-जान से कोशिश कर रहे हैं।

30 से अधिक नैव आईसी अधारित मोबाइल 

जीएसएलवी एफ 10 मिशन क्रायोजेनिक चरण विसंगति के चलते विफल हो गया और इस संबंध में जो राष्ट्रस्तरीय विश्लेषण समिति बनायी गयी उसने उसके मूल कारण की पहचान की एवं अपनी सिफारिशें दी हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित प्रणाली को और दुरूस्त बनाने के लिए जरूरी डिजायन संबंधी बदलाव किये जा रहे हैं।

Check Also

अनुशासित व समर्पित भाव से सामाजिक कार्यो के प्रति हों संकल्प बद्ध-प्रो0 अमित

प्रतापगढ़ :  सिटी स्थित पीबीपीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के चार इकाइयों का सात …