प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद पहली बार स्पॉट हुईं काजल अग्रवाल, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

मुंबई । बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल इस साल मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनके बिजनेसमैन पति गौतम किचलू ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद से काजल अग्रवाल के फैंस उनके बेबी को लेकर काफी एक्साइडेट हैं। वहीं प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद काजल अग्रवाल पहली बार स्पॉट हुई हैं। सिंघम अभिनेत्री पति गौतम किचलू के साथ मुंबई में स्पॉट हुई हैं। इस दौरान काजल अग्रवाल का बेबी बंप भी साफ नजर आया है। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू के वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आए। इस दौरान काजल अग्रवाल ने नजर का चश्मा लगाया हुआ था। वहीं पैपराजी से रूबरू होते हुए उन्होंने कोरोना वायरस में खुद को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। सोशल मीडिया काजल अग्रवाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें बीते दिनों काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि उनका बेबी 2022 में आएगा। गौतम किचलू ने अपनी खूबसूरत पत्नी की एक तस्वीर शेयर की थी। काजल अग्रवाल की तस्वीर शेयर करने के साथ गौतम किचलू ने लिखा था, ‘2022 की ओर देख रहा हूं।’ इसके साथ उन्होंने प्रेग्नेंट महिला की इमोजी शेयर की थी। उन्होंने इस बात की जानकारी क्रीप्टिक अंदाज में की थी। बीते दिनों काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। दोनों ने अक्टूबर 2020 में मुंबई में शादी की थी। अपनी शादी की पहली सालगिरह के मौके पर काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। इस तस्वीरों के साथ उन्होंने खास कैप्शन भी लिखा था। काजल अग्रवाल ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं आपको तब भी प्यार करती हूं। जब आप रात को उठाकर कुछ कहते हैं।’ काजल अग्रवाल साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में भी अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं।

Check Also

अनदेखी सीजन 3 का नया गाना “रब तो दुआवां” हुआ रिलीज़ – हर्षदीप कौर ने किया स्वरबद्ध

  ‘अनदेखी’ का तीसरा सीज़न आ गया है, और यह एक मनोरंजक कहानी के अलावा …