मुंबई । भारतीय जनता पार्टी सांसद सुजय विखे पाटिल सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सुजय विखे पाटिल का इलाज उनके घर में ही हो रहा है और उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।
सुजय विखे पाटिल के पिता व भाजपा विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल भी दो दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसलिए अहमदनगर स्थित राधाकृष्ण विखे पाटिल के आवास को सैनिटाइज किया गया है।
जानकारी के अनुसार भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ओमिक्रोन संक्रमित पाई गई हैं और उनका इलाज वरली स्थित उनके आवास पर हो रहा रहा है। पंकजा मुंडे एक साल में दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुई हैं।
महाराष्ट्र के 10 मंत्री व 20 विधायक अबतक कोरोना पॉजिटिव हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। इनमें राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, महिला व बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर, राजस्वमंत्री बालासाहेब थोरात, आदिवासी विकास मंत्री के.सी. पाडवी, शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, भाजपा विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल, सागर मेघे, भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल शामिल हैं।
The Blat Hindi News & Information Website