समाज सुधार से अधिक व्यवस्था को सुधारने की जरूरत : तेजस्वी

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार से अपने समाज सुधार अभियान पर निकलने वाले हैं। उससे पहले ही विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उनके इस अभियान को लेकर तंज कसते हुए कहा कि समाज सुधार से अधिक व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है।

तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा, मुख्यमंत्री नीतीश जी, बिहार को समाज सुधार से अधिक व्यवस्था सुधार यात्रा की आवश्यकता है क्योंकि व्यवस्था दुरुस्त होने से अधिकांश सामाजिक समस्याएँ स्वत: दूर हो जाएंगी। प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता व्याप्त है। मानिए, आपका सिस्टम पूर्णत: ध्वस्त हो चुका है।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी ने मुख्यमंत्री के इस अभियान पर सवाल उठाते हुए सवालिया लहजे में आगे लिखा, मुख्यमंत्री जी, क्या बिहार की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी, पलायन और बेरोजगारी सरकार की व्यवस्था संबंधित सबसे बड़ी सामाजिक समस्याएँ नहीं है? आप इन सामाजिक खामियों, समस्याओं और प्रशासनिक विफलताओं पर यात्रा कर इन्हें दूर क्यों नहीं करना चाहते?

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बुधवार से राज्य के मोतिहारी से समाज सुधार अभियान की शुरूआत करने वाले हैं। मुख्यमंत्री इस अभियान के तहत राज्य के 12 जगहों पर जाएंगे और जनसंवाद करेंगे।

Check Also

कानपुर में 11वीं के छात्र ने पंखे से लटक कर दी जान..

kanpur,ब्यूरो। कानपुर जनपद के पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदर नगर में 11 वी के छात्र …