कंबोडिया ने ओमिक्रॉन वेरिएंट प्रभावित अफ्रीकी देशों से यात्रा प्रतिबंध हटाया

नोम पेन्ह  । कंबोडिया ने 10 अफ्रीकी देशों के यात्रियों पर से प्रतिबंध हटा दिया है। लगभग एक सप्ताह पहले कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण लगाया गया था। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मैम बुनेंग ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हुन सेन की मंजूरी के साथ, स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएच) ने बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, मलावी, अंगोला और जाम्बिया के यात्रियों पर से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया। यह रविवार से तुरंत प्रभावी हो गया है।

उन्होंने कहा, लेकिन 10 देशों के यात्रियों और जिनके पास पिछले दो हफ्तों में राष्ट्रों की यात्रा करने का इतिहास है, उन्हें कंबोडिया पहुंचने पर कोरोना के लिए एक त्वरित परीक्षण से गुजरना होगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, अगर व्यक्ति कोरोना निगेटिव है, तो उन्हें सात दिन के लिए क्वारंटीन में जाना होगा और फिर क्वारंटीन के छठे दिन पोलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) परीक्षण करना होगा।

उन्होंने कहा कि पूरी तरह से टीका लगाए गए यात्रियों को यह प्रमाणित करते हुए एक चिकित्सा प्रमाण पत्र दिखाना होगा कि उन्होंने कंबोडिया में आने से 72 घंटे के भीतर कोरोना के लिए निगेटिव परीक्षण किया है। साथ ही यात्रियों को पूरे 14 दिन के लिए क्वारंटीन से गुजरना होगा।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने सोमवार को कहा कि वह ओमिक्रॉन वेरिएंट के यात्रा प्रतिबंधों के कारण दक्षिणी अफ्रीकी देशों के आइसोलेशन के बारे में गहराई से चिंतित थे।

24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को रिपोर्ट किए गए ओमिक्रोन वेरिएंट का अभी तक कंबोडिया में पता नहीं चला है।

एमओएच ने कहा, कंबोडिया में बीते एक दिन में 24 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बड़कर 120,256 हो गई है। चार लोगों की मौत हुई है, जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 2,960 हो गई है

Check Also

रूस की राजधानी मॉस्को में समारोह स्थल पर हुए हमले में 60 लोगों की मौत…

मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को हमलावरों ने एक बड़े समारोह स्थल पर अंधाधुंध …