एकता से ही बढ़ेगी ब्रह्मऋषि समाज की शक्ति: नरेंद्र त्यागी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय ब्रह्म ऋषि महासंघ का चिंतन शिविर का आयोजन कांस्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित किया गया। जिसमें महासंघ के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक नरेंद्र त्यागी, संरक्षक पूर्व सांसद अरुण कुमार, पूर्व सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष महाबल मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर त्यागी, सुषमा त्यागी, प्रधान महासचिव राकेश त्यागी, महासचिव केडी त्यागी, संरक्षक अजीत त्यागी, एमसी त्यागी ने चिंतन शिविर में अपने विचार रखे। मुख्य संरक्षक नरेंद्र त्यागी ने चिंतन शिविर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ब्रह्मऋषि महासंघ ब्राह्मण समाज की समस्याओं को दूर करेगा। इसलिए सबसे पहले ब्राह्मण समाज को एकजुट होना पड़ेगा। तभी हमारे समाज की ताकत राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से बढ़ेगी। पूर्व सांसद व महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाबल मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण देश के विकास में भागीदार है लेकिन आज सबसे अधिक आवश्यकता एकजुट होने की है। राष्ट्रीय ब्रह्मऋषि महासंघ एकजुट होने के लिए सबसे उपयुक्त और बेहतर मंच प्रदान किया है। पूर्व सांसद व महासंघ के संरक्षक अरुण कुमार ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती देश में किसानों के सबसे बड़े नेता और शुभचिंतक थे हमारे समाज में एक से बढ़कर एक विभूतियां रही हैं और हैं। जो समाज को सार्थक गति देने का काम कर रही हैं। राष्ट्रीय ब्रह्मऋषि महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर त्यागी ने कहा कि हमारे समाज के लोगों को गांव को समृद्ध और खेती किसानी को मजबूत बनाना होगा तभी समाज के लोगों का पलायन भी रुकेगा। प्रधान महासचिव राकेश त्यागी ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति और सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ानी होगी तभी समाज का प्रतिनिधित्व हर जगह दिखेगा। इस मौके पर मुकेश त्यागी, ममता त्यागी, उषा वत्स, मनीषा त्यागी, रजनीश त्यागी, ओम प्रकाश त्यागी, राजीव त्यागी, योगेश त्यागी, अशोक त्यागी, कपिल त्यागी, प्रहलाद त्यागी, अश्वनी त्यागी, पवन त्यागी, शशिकांत राय, अजीत राय, पवन राय, विनय सिंह, आरके राय, प्रदीप त्यागी, सचिन त्यागी, अनिल त्यागी, राकेश त्यागी, दिनेश त्यागी, हरेंद्र त्यागी, रामू त्यागी, आलोक सिंह, भगवान त्यागी, मनोज त्यागी, सुमित त्यागी, नकुल त्यागी सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

Check Also

सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में छह आरोपितों के खिलाफ दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में छह …