बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनों कार्तिक आर्यन वादियों में पहाड़ोंके बीच घूम रहे हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लेकिन कार्तिक आर्यन की इन तस्वीरों की तुलना उनके फैंस ने परिणीति चोपड़ा से कर दी। ऐसे में कार्तिक ने परिणीति पर ही इसका उलटा इल्जाम लगा दिया। कार्तिक ने कहा कि परिणीति उन्हें कॉपी कर रही हैं।

दरअसल परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल गई हुई हैं। परिणीति ने इस दौरान माउंट एवरेस्ट के सामने खड़े होकर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में परिणीति ने खूबसूरत वादियां भी दिखाई हैं। तो वहीं कार्तिक आर्यन भी इन दिनों खूबसूरत वादियों के बीच घूम रहे हैं। जहां से उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं। वहीं कार्तिक और परिणीति की इन तस्वीरों में उनके फैंस ने दोनों के मिलते-जुलते पोज को नोटिस कर लिया।
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक फैनक्लब ने कार्तिक और परिणीति की तस्वीरों का कोलाज बनाया है। इसे शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, ‘मेरे कार्तिक आर्यन क्या बोलते हो।’ परिणीति की इस स्टोरी को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने उलटा अभिनेत्री पर ही उन्हें कॉपी करने का इलजाम लगा दिया।
View this post on Instagram
कार्तिक ने स्टोरी को री-शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे कॉपी करना बंद करो परी।’ हालांकि पहले परिणीति चोपड़ा ने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। जिससे साफ पता चलता है कि कार्तिक ने ही परिणीति क कॉपी किया है। हालांकि मस्ती- मस्ती कार्तिक ने परिणीति पर ही कॉपी करने की बात कह दी। कार्तिक के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है।
The Blat Hindi News & Information Website