सात हजार लीटर कच्चे स्प्रिट के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की एनजेपी थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर रात फुलबाड़ी से सात हजार लीटर से अधिक कच्चे स्प्रिट के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपित का नाम कृष्ण दास है। एनजेपी थाने से मिली जानकारी के अनुसार फूलबाड़ी में नाका चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 37 ड्रमों में छुपाकर रखा करीबन 7,400 लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट बरामद हुआ। जिसके बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि कच्चा स्प्रिट को असम से बिहार ले जाया जा रहा था। बरामद कच्चा स्प्रिट का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 18 लाख रुपये हैं।

Check Also

UP: 42 साल के ताऊ ने रिश्तों को किया कलंकित…

उत्तर प्रदेश : फतेहपुर जिले में दुष्कर्म आरोपी की छह साल की पुत्री से शनिवार …