प्रयागराज। औद्योगिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। करछना थाना क्षेत्र के कचरी गांव निवासी रोहिताब सिंह 17वर्ष पुत्र पुष्पराज सिंह शुक्रवार सुबह अपने परिचित डीहा गांव निवासी बबलू के साथ मोटर साइकिल से नैनी गया था। वापस लौटते समय रास्ते में औद्योगिक थाने के समीप उसकी मोटरसाइकिल में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने रोहिताब सिंह को मृत घोषित कर दिया और बबलू का उपचार शुरू कर। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि औद्योगिक थाने के समीप शुक्रवार को हुए मार्ग दुर्घटना में एक किशोर की जान चली गई। स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।
The Blat Hindi News & Information Website