मुजफ्फरनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

 

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय लड़की से तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये लोग लड़की को बंदूक का डर दिखाकर एक जंगल में ले गए। यह घटना बुधवार की है जब लड़की कूड़ा फेंकने के जा रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी दुष्कर्म के बाद लड़की को जंगल में छोड़कर चले गए। लड़की के परिवार के एक सदस्य ने उसे बचाया जो उसके घर न लौटने के बाद उसकी तलाश में निकला था। पुलिस में दर्ज करायी शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने लड़की के परिवार के सदस्यों पर हमला भी किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान राजीव, गुड्डू और आशु के रूप में की गयी है। तीनों फरार हैं।

Check Also

धर्मांतरण केस में HC का दो टूक: अमेरिकी नागरिक पर गंभीर आरोप, तत्काल रिहाई संभव नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को एक अमेरिकी नागरिक द्वारा दायर उस याचिका पर तुरंत विचार …