दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ा

 

नई दिल्ली । दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री का इजा़फा देखा गया और यह 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सोमवार को 26.5 डिग्री सेल्सियस था जबकि अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में बाद में दक्षिण पूर्वी हवाओं के चलने का अनुमान जताया है।

Check Also

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने विधानसभा में पेश किया फीस नियंत्रण विधेयक, AAP ने लगाया ये आरोप

निजी स्कूलों में फीस को विनियमित करने वाले अपने विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए, दिल्ली …